पिछली पोस्ट में आपने जाना की CD क्या होती है और CD का Full Form क्या होता है ?। लेकिन आज की इस पोस्ट में हम DVD Full Form और डीवीडी क्या है ? इस टॉपिक की पूर्ण जानकारी देने जा रहे है।जिस प्रकार CD एक डेटा स्टोरेज डिवाइस है जिसमें हम 700MB तक का Data Store करके रख सकते है,ठीक उसी तरह ही DVD भी एक गोल आकार की Data Storage Device ही है। डीवीडी का निर्माण सीडी से ही हुया है। सीडी में जो सीमाएं थी उसको दूर करके DVD का निर्माण किया गया है।

 

 

 

DVD की Full Form क्या होती है ? What is the full form of DVD in Hindi 

You May Also Like!

DVD की फुल फॉर्म Digital Versatile Disc ( डिजिटल वर्सटाइल डिस्क ) होती है। इसको सामान्य रूप से Digital Video Disc ( डिजिटल विडियो डिस्क ) के नाम से भी जाना जाता है।

डीवीडी क्या है ? What is DVD in Hindi 

DVD भी CD की तरह ही एक गोल आकार की  Digital Optical Disc Storage Device है। इसका इस्तेमाल High Quality Videos और Movies को स्टोर करने के लिए किया जाता है। लेकिन CD की तुलना में इसमें अधिक मात्रा में Data Store करके रखा जा सकता है। CD में केवल 700 एमबी तक डेटा ही स्टोर किया जा सकता है।

 

 

 

 

DVD Full Form: डीवीडी क्या है  पूरी जानकारी in Hindi

 

 

 

 

लेकिन डीवीडी में आप सीडी के मुक़ाबले कई गुना अधिक मात्रा में डेटा स्टोर करके रख सकते है। DVD का आविष्कार और विकसित करने का कार्य चार कंपनी Philips,Sony,Panasonic और Toshiba ने मिलकर 1995 में किया था।

वर्तमान में DVD Disc के कई प्रकार उपलब्ध है। लेकिन यदि डेटा स्टोर करने की क्षमता के आधार पर देखा जाए DVD चार प्रकार की होती है।

Single-Sided,Single Layer DVD – इस प्रकार की डीवीडी में आप 4.7gb तक डेटा स्टोर करके रख सकते है।
Single-Sided,Double Layer DVD – इस डीवीडी की Storage Capacity 8.5gb से लेकर 8.7gb तक होती है।
Double-Sided,Single Layer DVD – इस प्रकार की DVD की Storage Capacity 9.4gb तक होती है।
Double-Sided,Double Layer DVD – इस प्रकार की डीवीडी की Storage Capacity 17.08 GB तक होती है।

DVD के लिए कुछ शब्दो का इस्तेमाल किया जाता है। इन शब्दों का इस्तेमाल वे लोग करते है जो डीवीडी का अधिक इस्तेमाल करते है। आपको भी इन शब्दों का मतलब पता होना चाहिए। जैसे –

 

 

 

 

 

 

DVD को Read करना – इसका मतलब है की DVD में जो डेटा स्टोर है उसका उपयोग करना। जैसे किसी डीवीडी में कोई फिल्म है और आप उसे किसी DVD Player में लगाकर देख रहे है तो इसका मतलब है की आप डीवीडी रीड कर रहे है।

DVD को Write करना – इसे DVD Burn करना भी कहा जाता है। इसका मतलब है की एक खाली DVD में हम डेटा स्टोर कर रहे है। जब भी हम DVD में किसी भी प्रकार का डेटा भरते है तो उसको DVD Write करना कहते है। इसमें हम DVD में Data Record करना भी कह सकते है।

DVD को Rewritten करना – जब हम DVD में किसी भी प्रकार का पहले से मौजूद डेटा को Erased करके उसमें नया डाटा Write करते है तो उसको DVD को Rewritten करना कहा जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

डीवीडी के कितने प्रकार होते है ? DVD Types in Hindi ?

उपयोग करने के आधार पर DVD मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है।

  • DVD-ROM 
  • DVD-R
  • DVD-RW

DVD-ROM – इसका फुल फॉर्म Digital Versatile Disc Read Only Memory होता है। इस प्रकार की DVD में जो डेटा होता है,उसको आप केवल Read कर सकते है। मतलब है की डीवीडी में जो डेटा पहले से ही स्टोर है उसको आप इस्तेमाल तो कर सकते है। लेकिन किसी भी प्रकार का नया डेटा उसमें Write नहीं कर सकते है।

DVD-R – इसका फुल फॉर्म Digital Versatile Disc Recordable होता है। इसमें आप किसी भी प्रकार के डेटा को Record कर सकते है। और फिर डेटा को Read कर सकते है।

DVD-RW – इसका फुल फॉर्म Digital Versatile Disk Rewritable होता है। इस प्रकार की DVD में आप जितनी बार चाहे डाटा Read,Write,Rewritten कर सकते है।

इस कारण डीवीडी खरीदने से पहले उसका Type जरूर चेक करे जिससे आप अपने उपयोग के लिए एक बेहतर डीवीडी खरीद सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

DVD Player क्या होता है ?

डीवीडी प्लेयर एक डिवाइस होता है जिसमें आप DVD Disc को लगाकर डीवीडी के डेटा को देख,सुन सकते है। DVD Player में आप DVD Disc को लगाकर उसको Play कर सकते है। इसको DVD Readers भी कहा जाता है।

DVD Writer क्या होता है ?

डीवीडी राइटर एक ऐसा उपकरण होता है जिसकी मदद से हम किसी भी खाली डीवीडी डिस्क में डेटा स्टोर कर सकते है। DVD Writer के द्वारा ही एक DVD Disc में Data Burn किया जाता है।
आजकल लैपटाप में DVD Writer और Player दोनों ही मौजूद होते है। जिनकी मदद से आप डीवीडी को रीड और बर्न दोनों ही कर सकते है।

 

 

 

 

 

 

डीवीडी का साइज़ कितना होता है ? DVD Physical measurements

डीवीडी के 2 आकार होते है। आमतौर पर 12cm वाली डीवीडी डिस्क का ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन 8cm वाली Mini DVD Disc भी होती है।

DVD के फायदे क्या है ? 

 

  • यदि आप DVD के Advantages की बात करे तो इसके कई फायदे है जैसे-
  • अधिक मात्रा में Data Storage करने की क्षमता
  • Excellent Quality
  • सस्ती होती है। 
  • CD की तुलना में अधिक फायदेमंद होती है। 

 

डीवीडी और सीडी में क्या अंतर होता है ? Difference Between DVD AND CD

डीवीडी और सीडी में मुख्य अंतर निम्न है –

  • डीवीडी में MPEG-2 compression Technology का इस्तेमाल होता है लेकिन CD में MPEG-1 compression का,इसी कारण DVD में Video Quality बेहतर होती है। 
  • CD में आप केवल 700MB डेटा स्टोर कर सकते है,लेकिन डीवीडी में आप कम से कम 4.7जीबी से लेकर अधिकतम 17.08 GB तक डेटा स्टोर कर सकते है। सीडी की तुलना में डीवीडी में आप छह गुना अधिक डेटा स्टोर कर सकते है। 
  • CD की तुलना में डीवीडी में अधिक Quality होती है। 

 

 

 

 

 

 

यदि आपको “DVD Full Form क्या है ? डीवीडी क्या है ?” टॉपिक पर आज की यह पोस्ट पसंद आई है तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करे। यह पोस्ट आपको कैसे लगी,नीचे कमेंट करके जरूर बताये।

 

 

 

 

 

dvd in hindi DVD Full Form in hindi OLED Meaning in Hindi DVD Full Form in hindi OLED Meaning in Hindi DVD Full Form in hindi OLED Meaning in Hindi 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here