Lemon Benefits यह लेख नींबू की जानकारी के बारे में है। जिसमे हम नींबू के फायदे और नुक्सान को जानेगे। इसके अलावा इस लेख में हम नींबू के पेड़ की जानकारी और नींबू का पेड़ कैसे लगाएं। और भी कई चीजे इस पोस्ट में हम जानेगे। नींबू के पेड़ लगाने के सभी तरीको को भी हम जानेगे। मुझि पूरी उम्मीद है, की अगर आप यह लेख ध्यान से पूरा पढ़ लेते है, तो आपको किसी और लेख पर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।Lemon Benefits

 

 

 

You May Also Like!

 

Nimbu ke fayde

 

 

 

 

 

 

 

नींबू के पेड़ की जानकारी

नींबू का पेड़ छोटा और झाड़ीदार होता है। नींबू का वानस्पतिक नाम Citrus limon है, और इसका अंग्रेजी नाम Lemon है। इस पेड़ की शाखा पर छोटे छोटे कांटे होते है। इसकी पत्तियों का रंग हरा होता है, और इनका आकर लगभग 2 से 4 इंच होता है। यह प्रजाति के अनुसार अलग अलग हो सकता है।

कुछ नींबू के पेड़ की पत्तियों छोटी होती है, और कुछ की बड़ी होती है। इन पत्तियों का डंठल पतला होता है। इसके ऊपर सफ़ेद रंग के फूल आते है। जब फूल बड़े हो जाते है, तो यह फल में बदलने लगते है। नींबू का फल जब कच्चा होता है, तो इसका रंग हरा होता है। जब यह पक जाता है, तो इसका रंग पीला या नारगी हो जाता है।

इनका आकार प्राकृतिक रूप से गोल और अंडाकार होता है। नींबू का छिलका संतरे की अपेक्षा पतला होता है। इसका स्वाद खट्टा होता है। जब इसको काटा जाता है, तो इसके अंदर से रस निकलता है, इसका गूदा सुगन्धित होता है। यह जब पेड़ पर लगते है, तो सुन्दर और चमकदार नजर आते है।

नींबू की खेती भारत में व्यावसायिक रूप से की जाती है। यह ज्यादातर उष्णकटिबंधीय भागो में उगाया जाता है। मैदानी लाखो में इसकी खेती समुन्द्र तल से लगभग 4,000 फुट तक की ऊंचाई तक की जाती है। इसके हिमालय के क्षेत्रों में यह प्राकृतिक रूप से उगता हुआ पाया जाता है, इन पोधो को जंगली नींबू भी कहा जाता है। नींबू हमारे दैनिक जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। इससे तेल, सिट्रिक एसिड, और जूस जैसे कई उत्पाद बनाये जाते है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नींबू का इतिहास

नींबू के अंदर विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर के कई रोगो को ख़त्म करने के लिए फायदेमंद होता है। इसके रस में लगभग ५% सिट्रिक एसिड पाया जाता है, इसका PH २ से ३ तक होता है। सामान्यतौर पर नींबू के पौधे छोटे होते है। लेकिन इसकी कुछ प्रजातियां ऐसी भी होती है, जिनकी लम्बाई 6 मीटर से भी ज्यादा जा सकती है।

नींबू की उत्त्पत्ति का अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है। की यह किस देश का मूल निवासी है। लेकिन ज्यादातर रीसर्च के अनुसार ऐसा ही माना जाता है, की नींबू मूल रूप से चीन और भारत का निवासी है। यहीं से नींबू की उत्पाती हुई है। इसके अलावा आज तक किसी को यह भी नहीं पता की नींबू को किस शताब्दी से खाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

लेकिन कुछ शोध के अनुसार पता चला है, की यूरोप और अरब देशो के दशवी शताब्दी के इतिहास में नींबू का उल्लेख पढ़ने को मिलता है। जिस समय भारत में मुगलो का राज था, उस दौरान नींबू को एक शाही फल के रूप में दर्जा प्राप्त था। कुछ उल्ल्लेखों के अनुसार ऐसा माना जाता है, की भारत देश में सबसे पहले नींबू की खेती असम राज्य में की गयी थी।

नींबू के फायदे और नुक्सान

नींबू स्वाथ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। नींबू खाने के फायदे और नुक्सान दोनों होते है। इस लेख में में हम नींबू के उपयोग और नींबू पानी पीने के फायदे सभी बताएँगे इससे पहले एक नजर नींबू के औषिधीय गुणों पर नजर डालते है। नींबू अपने खट्टे स्वाद के लिए जाना जाता है। इसका इस्तेमाल अगर आप सब्जियों में करते है, तो यह आपकी सब्जी में स्वाद बढ़ाकर उसे चटपटा कर देता है।

इसके अंदर कई ऐसे विटामिन्स होते है, जो मानव शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसके आलावा नींबू के छिलके के भी कई फायदे होते है। नींबू के अंदर समृद्ध मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें अंदर और भी कई पोषक तत्व जिनमे फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, ज़िंक, और सोडियम शामिल है। यह एंटी-माइक्रोबियल और एंटीऑसीडेंट गुणों से भरपूर होता है। आइए जानते सबसे पहले नींबू के फायदें –

नींबू के फायदे

1. अगर किसी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, तो उसे बहुत ही आसानी से जीवाणु द्वारा रोग लग सकता है। ऐसे में आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूर करने की बहुत ज्यादा जरुरत होती है। अगर आपके शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, तो आप कई छोटी मोटी बिमारियों से बच सकते है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा विटामिन सी जरुरी होता है। इसके लिए आप अपनी दिनचर्या के आहार में नींबू का सेवन कर सकते है। यह आपके शरीर को हमेशा स्वस्थ रखता है। इसका सेवन आप सादे पानी में एक या आधा नींबू निचोड़कर पी सकते है।

2. जैसा की आपको पता है, नींबू के अंदर विटामिन से की प्रचुर मात्रा पायी जाती है। और विटामिन से हृदय सम्बन्धी रोगो के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर में रक्त संचरण को नियंत्रित करता है। इसके अलावा सिट्रिक फल फ्लेवोनोइड्स भी नींबू के अंदर पाया जाता है। आप अपने हृदय का रक्त संचारण नियंत्रित रखने के लिए नींबू का सेवन कर सकते है। यह बहुत ही लाभदायक और फायदेमंद होता है।

3. मुंहासों के लिए नींबू बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपके चेहरे पर बहुत कम मात्रा में मुहासे हो गए है। तो आप नींबू का एक घरलू आयुर्वेदिक ओषिधि के रूप में इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आपको नींबू के रस की कुछ बूंदो को मुंहासों वाली जगह पर लगा सकते है। यह आपकी त्वचा में ताजगी लाने के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके आलावा आप नींबू से बने किसी साबुन से भी चेहरा धो सकते है। बाजार में ऐसे कई साबुन मौजूद है, जो की आपको किसी भी मेडिकल शॉप पर मिल जाते है।

4. वजन कम करने के लिए भी नींबू बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अंदर मौजूद पॉलीफेनॉल्स शरीर की फालतू चर्बी को कम करने के लिए बहुत मददगार होता है। इसके लिए आप हलके गुनगुने पानी में एक नींबू को निचोड़कर पी सकते है। यह आपकी चर्बी कम करने के साथ साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने में सहायक होता है।

5. बालों के लिए नींबू के फायदे? नींबू के फायदे बालों के लिए भी बहुत होते है। यह आपके सर में मौजूद डेंड्रफ को ख़त्म करने में मदद करता है। अगर आप नींबू का रस अपने बालों में लगते है, तो इससे आपके बाल स्वस्थ और मजबूत भी होते है। यह एक घरेलु नुस्खे की तरह काम करता है। इसके लिए आप नींबू का रस किसी कटोरी में निकलकर उसको अपने बालों में लगा सकते है। यह स्कैल्प पर जमी गंदगी को भी साफ़ करने में सहायक होता है।

6. जब भी हमें बुखार होता है, तो इसका सबसे बड़ा कारण होता है वायरल संक्रमण या फिर बदलता मौसम। अगर आप बुखार से पीड़ित है, तो नींबू आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह विटामिन सी से समृद्ध होता है। जो की बैक्टीरिया को ख़त्म करने में सहायक होता है। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिसके कारण बुखार और छोटे मोटे संक्रमण से आप बच सकते है।

7. जब भी हम अपने शरीर की सफाई करते है, तो हम कुछ ऐसे हिस्सों को अनदेखा कर देते है, जिन्हे ज्यादा साफ़ करने की जरुरत नहीं पड़ती। लेकिन आगे चलकर यह अन्य हिस्सों की अपेक्षा काले पड़ने लगते है। जैसे की पैर के ताकने, कोहनी, और उँगलियों का ऊपरी हिस्सा। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आपको नींबू काटकर उस जगह पर रगड़ना है, जहां पर कालापन है। इसे कुछ दिन इस्तेमाल करने से आपको कालापन दूर होता नजर आने लगेगा।

8. होंठो के लिए नींबू के फायदे? होठ हमारे शरीर का एक अहम् हिस्सा है। इसकी देखभाल करना बहुत जरुरी होता है। हम प्रत्येक दिन अपने होटों को गुलाबी बनने के लिए बहुत से उत्पाद लिपबाम आदि का उपयोग करते है। लेकिन फिर भी कुछ ज्यादा फर्क महसूस नहीं होता है। अगर आपके होटों पर काली परत जम गयी है, तो नींबू के इस्तेमाल से आप अपने होटों को सुन्दर बना सकते है।

इसके लिए आपको सोने से पहले एक चम्मच मलाई के अंदर नींबू के रस की कुछ बूंदो को मिलकर अपने होंठों पर लगाकर सो जाएँ। सुबह उठकर आप इन्हे धो लें। आप महसूस करेंगे की आपके होंठों की काली परत साफ़ हो चुकी होगी। जिससे की आपके होठ गुलाबी और मुलायम हो जाएंगे।

9. नींबू के फायदे फोर स्किन? अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है, तो आपके चेहरे पर बहुत से पिम्पले भी जरूर निकलते होंगे। अगर आप चेहरे की इन समस्यांओ से छुटकारा पानी चाहते है, तो नींबू आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आप आवश्यकता अनुसार मुल्तानी मिटटी लेकर उसके अंदर कुछ बुँदे नींबू के रस की मिलाकर चेहरे पर लगा लें। लगभग जब यह हल्का सुख जाएँ, तो इसे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे का कालापन भी दूर होगा और आपकी त्वचा पर ताजगी आएगी।

नींबू का उपयोग कैसे करें

नींबू के फायदे का बारे में तो आप जान गए। लेकिन अब बात आती है, की आखिर नींबू का उपयोग कैसे किया जाए। इसके लिए आपको निचे कुछ तरीके और पॉइंट बताये जा रहे। जिस तरह से आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते है।

  1. आप नींबू को आचार बनाकर उपयोग में ला सकते है।
  2. खाना कहते समय नींबू के रस को किसी भी तरह की सलाद में डाल सकते है।
  3. नींबू पानी बनाने के लिए भी आप नींबू का उपयोग कर सकते है। कई लोग इससे सोडा पानी भी बनाते है।
  4. नींबू का इस्तेमाल आप चाय बनाने के लिए भी कर सकते है। इसकी चाय बहुत लाभदायक और स्वादिष्ट होती है।
  5. नींबू का उपयोग कब्ज की समस्यां के लिए भी कर सकते है। इसके लिए आप नींबू को हल्का गुनगुना करके उसमे नमकडालकर चाट सकते है।
  6. अगर किसी कपड़े पर दाग धब्बे लग जाते है, तो उनको छुटाने के लिए भी आप नींबू का उपयोग कर सकते है।
  7. कभी कभी हमारे घर के कुछ प्लास्टिक के सामने जैसे फ्रिज, टीवी या अन्य कोई भी सामान पर दाग लग जाते है, तो उन्हें छुटाने के लिए भी नींबू का इस्तेमाल कर सकते है।
  8. अगर आप अपने बालों में मेहँदी लगते है, तो मेहँदी में नींबू की कुछ बुँदे डालकर मेहँदी बालों में लगा सकते है।
    चेहरे पर झुर्रियां साफ़ करने के लिए आप नींबू को हलके हाथ से रगड़ सकते है।
  9. अगर आपके बालों में बहुत ज्यादा रुसी (डेंड्रफ) हो गया है, तो आप बालों में नींबू के रस का उपयोग कर सकते है।
  10. अपनी पाचन क्रिया को मजबूत करने के लिए आप सुबह खली पेट नींबू के रस का सेवन गुनगुने पानी के साथ कर सकते है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नींबू पानी बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक या दो गिलास ताजा पानी लें।
  • अब इसके अंदर स्वाद अनुसार चीनी, चांट मसाला, या फिर जलजीरा, और काला नमक मिलाएं।
  • इन सबके ऊपर से एक या दो नींबू काटकर उनको भी इसी पानी में निचोड़ लें।
  • अब पानी को तब तक मिलाएं। जब यह सभी सामग्री अच्छी तरह से पानी में घुल ना जाएँ।
  • जब सभी सामग्री अच्छी तरह से घुल जाएँ, तो इसके बाद आप नींबू पानी में बर्फ के टुकड़े डालकर इसका सेवन कर सकते है।
  • इस तरह से आप बहुत ही आसान विधि द्वारा नींबू पानी बना सकते है।

नींबू के नुक्सान

अभी तक आपको नींबू के फायदे तो पता चल चुके होंगे। और आपको इसके फायदे जानकार लग रहा होगा की अब आपको इसका इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए, लेकिन नींबू के नुक्सान भी होते है। प्रत्येक चीज की एक नियमित मात्रा का सेवन ही शरीर को स्वस्थ रखने में लाभदायक होता है। अगर आप किसी भी चीज को उसकी मात्रा से अधिक सेवन करते है, तो यह नुकसानदायक हो सकता है। तो जानते है, नींबू के नुक्सान?

  1. कुछ लोगो की त्वचा बहुत ही संवेदनशील होती है। ऐसे लोगो को अपनी त्वचा पर नींबू का उपयोग करने से बचना चाहिए। इससे त्वचा पर धब्बे पड़ जाना या फिर त्वचा पर एलर्जी, सूजन जैसी समस्यां हो सकती है।
  2. अगर आपको एसिटिडी की समस्यां है, तो आपको नींबू के सेवन से बचना चाहिए। क्योकिं इसके अंदर एसिड पाया जाता है। जो की आपके शरीर में एसिड की मात्रा को बड़ा देता है। इससे आपको नुक्सान हो सका है।
  3. अगर आप नींबू का सेवन एक नियंत्रित मात्रा से अधिक करते है, तो यह आपके मुँह के अंदर छाले भी डाल सकता है। इससे आपको समस्यां हो सकती है। इसकी अधिक मात्रा का सेवन करने से हमेशा बचना चाहिए। अगर आपको किसी तरह की बीमारी है, तो कभी भी डॉक्टर की सलाह के बिना नींबू का सेवन ना करें।
  4. नींबू के अंदर विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। अगर नींबू का इस्तेमाल हद से ज्यादा किया जाता है, तो यह शरीर के अंदर आयरन के साथ अवशोषण की प्रतिक्रियां करता है। जिसकी वजह से शरीर में आयरन की मात्रा ज्यादा हो सकती है, और इससे शरीर के दूसरे अंगो को नुक्सान पहुंच सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नींबू के पेड़ पर नींबू कितने समय बाद लगता है?

अगर आप नींबू का पेड़ एक सामान्य प्रजाति का लगते है, तो यह लगभग 20 फीट लम्बा हो जाता है। जिसके ऊपर लगभग छह साल बाद नींबू आना शुरू होते है। अगर आप नींबू के पेड़ को घर में लगाना चाहते है, तो इसके लिए आप ग्राफ्टिंग नींबू का पौधा लगाए, इस पर लगभग तीन से चार साल में फल आना शुरू हो जाते है।

नींबू आपके लिए नुकसानदायक है?

नींबू के अंदर साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो की हमारे दांतो के इनेमल (तामचीनी) को प्रभावित करता है। अगर आपको कब्ज जैसी समस्यां रहती है, तो ऐसी स्तिथि में भी नींबू आपके लिए नुकसानदायक होता है।

नींबू को गर्म पानी में मिलकर पीने से क्या फायदा होता है?

नींबू को गर्म पानी में मिलकर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिसकी वजह से शरीर से फालतू चर्बी कम होती है। आप इसका इस्तेमाल सुबह उठकर भी कर सकते है। इसके सेवन से आपका शरीर और त्वचा दोनों स्वस्थ रहती है।

क्या नींबू के उपयोग से बालों की ग्रोथ बढ़ती है?

नींबू के अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते है, जिनमे फ्लेवोनोइड, मैग्नीशियम, साइट्रिक एसिड, विटामिन सी, पेक्टिन और कैल्शियम शामिल है। यह बालों को बढ़ाने में मददगार होते है। जिसकी वजह से स्केल्प में डेंड्रफ जैसी समस्यां में भी छुटकारा मिलता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी कोलेजन की कमी को पूरा करता है, जो की बालों को स्वस्थ और अच्छी ग्रोथ के लिए बढ़ावा देता है।

क्या हम नींबू चेहरे पर सीधे लगा सकते हैं?

आप चेहरे पर नींबू के रस को सीधे लगा सकते है। इसे लगाने से पहले आपको एक बात का ध्यान रखें है, की जब भी चेहरे पर नींबू या फिर इसका रस लगाए, तो बहुत ही हलके हाथ से लगाएं(रगड़ें नहीं) जब आपका चहरे पर लगा नींबू का रस सूख तो आप अपना चेहरा धो सकते है।

क्या प्रत्येक दिन नींबू पानी पीना ठीक है?

नींबू का रस शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करता है, अगर यह एक नियंत्रित मात्रा में सेवन किया जाए। इसके लिए आप एक दिन में दो नींबू के रस को एक गिलास पानी में मिलकर पी सकते है। यह आपके लिए फायदेमंद होता है। गर्मियों के दौरान नींबू पानी हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है। यह प्रत्येक दिन पीने के लिए बिलकुल स्वस्थ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here