अपने रानियों की कहानियाँ तो बहुत सुनी होंगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में किसी एक रानी पर सबसे ज़्यादा फिल्में, नाटक और प्ले किए गये हैं तो वो है मिस्त्र की रानी क्लियोपैट्रा | क्लियोपैट्रा दुनिया की ऐसी रानी है जिसके किस्से सबसे ज्यादा सुनाए जाते हैं | अपनी सुंदरता से लोगों के दिलों पर राज करने वाली रानी हैं क्लियोपैट्रा | शातिर, चालक, कामुक और बड़े बड़े योद्धाओं के दिलों पर राज करने वाली क्लियोपैट्रा दुनिया में इंग्लैंड की महारानी से भी कहीं अधिक मशहूर है | Cleopatra Biography in Hindi

 

Cleopatra का इतिहास Biography जीवन परिचय in Hindi

 

You May Also Like!

Selena Gomez Biography जीवन परिचय in Hindiएलेग्जेंडर के बाद मिस्र पर राज करने वाली औरत थी क्लियोपैट्रा |

इसके साथ ही वो मिस्र के सिंहासन पर बैठने वाली आखिरी रानी भी थी जिसने लगभग 30 साल तक मिस्त्र पर राज किया था | पहले अपने पिता के साथ, फिर अपने दो छोटे भाइयों के साथ और उसके बाद अपने बेटे के साथ वो मिस्त्र की संयुक्त शासक रही | अपने हुस्न, जलवों और अजीबो गरीब हरकतों की वजह से वो आज भी याद की जाती हैं | क्लियोपेट्रा के हुस्न के जलवों के बारे में कहा जाता है कि अगर वो किसी को एक नज़र देख भी लेती थी वो शख्स उसका दीवाना हो जाता था | अपने सौंदर्य के जादू से उसने बड़े से बड़े राजा महाराजाओं को अपना दीवाना बना रखा था | उसके बारे में कहा जाता है कि वो पुरुषों को अपने मोह जाल में फसा कर उन्हें अपने रास्ते से बड़ी आसानी से हटा देती थी | उसने जूलियस सीजर और मार्क अंटोनी को भी इसी तरह अपनी सुंदरता के मोह जाल में फसा कर मिस्त्र का शासन हासिल किया था | आइये जानते हैं क्लियोपैट्रा की कहानी और उसके इतिहास के बारे में |

 

 

क्लियोपैट्रा का इतिहास Cleopatra History in Hindi

क्लियोपैट्रा सिर्फ़ खूबसूरत ही नहीं थी बल्कि वो एक बहुत चालाक राजनीतिज्ञ भी थी | असल में हमारे समाज में महिला की क़ाबलियत को बड़ी आसानी से उसकी खूबसूरती और जिस्म से जोड़ दिया जाता है |

क्लियोपैट्रा 9 से अधिक भाषायें बोल लेती थी और बुद्धिमता के मामले में भी वो बड़े बड़े पॉलिटिशियन्स से कम नहीं थी |

उसे मैथ फिलॉसोफी, और अस्ट्रॉनमी की भी अच्छी जानकारी थी | उसका सबसे बड़ा हथियारों में उसका खूबसूरत जिस्म, तेज दिमाग और उसका बोलने का अंदाज़ अहम थे |

 

 

मिस्त्र की मल्लिका बनने की कहानी Cleopatra Story in Hindi

क्लियोपैट्रा उस मिस्त्र की रानी थी जिस पर किसी वक़्त में एलेग्जेंडर द ग्रेट ने अपना कब्ज़ा कर लिया था | ईजिप्ट में एलेग्जेंडर ने अपने नाम से एक शहर बसाया था जिसे आज भी अलेक्जेंड्रिया के नाम से जाना जाता है |

एलेग्जेंडर के ईजिप्ट पर आक्रमण में उसके मिलिटरी जनरल टॉलेमी ने बाद में ईजिप्ट में मैकडोनियन साम्राज्य की स्थापना की थी |

क्लियोपैट्रा के पिता Ptolemy XII थे | Ptolemy I जो की एलेग्जेंडर का सेनापति मिलिट्री जनरल था एलेग्जेंडर की मृत्यु के बाद मिस्त्र का राजा बना था |

उसी टॉलिमी 1 के वंशजों में टॉलिमी 12 की संतान थी क्लियोपैट्रा |

क्लियोपैट्रा के पिता की मृत्यु के बाद मिस्त्र के सिंहासन पर बैठने को लेकर षड्यंत्र होने लगे | क्लियोपैट्रा की आयु उस समय 18 वर्ष थी जो सबसे बड़ी थी इसलिए वो रानी बनना चाहती थी लेकिन उसका भाई जो की उससे छोटा था ऐसा नहीं चाहता था | हालाँकि उस समय उसके छोटे भाई की आयु 10 वर्ष थी |

उस समय भी पुरुष समाज किसी महिला को सत्ता के सिंहासन पर बैठा हुआ नहीं देख सकता था | इसलिए सबने मिलकर क्लियोपैट्रा की खिलाफत शुरू कर दी और हालत ये हो गये कि क्लियोपैट्रा को मिस्त्र से भाग कर सीरिया आना पड़ा |

अब क्लियोपैट्रा की असली परीक्षा शुरू होती है | उसने हार मानने की बजाए वहाँ पर अपनी आर्मी को इकट्ठा करना शुरू किया और मिस्त्र की मल्लिका बनने के सपने को लेकर वो मिस्त्र की ओर आगे बढ़ने लगी |

 

जूलियस सीज़र से सामना

क्लियोपैट्रा की लड़ाई में उसका साथ दिया जूलियस सीजर ने | क्लियोपैट्रा ने सीजर को अपने वश में कर लिया था | उसकी सीजर से पहली मुलाकात बड़ी रोमांचक थी |

वो एक कालीन में लिपट कर जूलियस सीजर से मिलने पहुंची थी | जिसे देखकर सीजर उसका दीवाना हो गया था |

इस तरह क्लियोपैट्रा की ताक़त कई गुना बढ़ गयी थी | जिसके बाद उसने अपने भाई को हराकर मिस्त्र पर फिर से अधिकार कर लिया |

क्लियोपैट्रा जूलियस सीजर के साथ रोम की रानी बन कर रहने लगी थी | लेकिन तब जूलियस सीजर की हत्या हो गयी | इसके बाद क्लियोपैट्रा वापिस मिस्त्र में आकर रहने लगी |

मार्क अंटोनी और Octavian के बीच जूलियस सीजर की मौत के बाद सत्ता का बंटवारा हो गया था | क्लियोपैट्रा ने मार्क अंटोनी को भी अपने हुस्न के जाल में फंसा लिया था |

कहते हैं कि अपने हुस्न को बनाये रखने के लिए वो क्लियोपैट्रा रोजाना 700 गधी का दूध मंगवाती थी | क्यूंकि एक शोध के अनुसार गधी के दूध में गायें के दूध से भी कम वसा होती है |

इसीलिए मिस्त्र की ये अंतिम रानी गधी के दूध से स्नान करती थी ताकि उसका यौवन हमेशा जवान रहे |

 

ऑक्टेवियन से युद्ध

मार्क अंटोनी और क्लियोपैट्रा आपस में मिल गए थे | लेकिन दूसरी ओर ऑक्टेवियन रोम पर एकाधिकार के साथ मिस्त्र को भी कब्जे में लेना चाहता था | क्लियोपैट्रा और अंटोनी ने मिलकर ऑक्टेवियन से युद्ध किया और दोनों की फौज मिलकर भी ऑक्टेवियन को नहीं हरा सकी |

इस युद्ध में ऑक्टेवियन को विजय मिली | हार के बाद क्लियोपैट्रा और मार्क अंटोनी को इजिप्ट भागना पड़ा |

 

 

क्लियोपैट्रा की मौत Cleopatra Death in Hindi

क्लियोपैट्रा की मौत एक बहुत बड़ा रहस्य है | इतिहासकारों के अनुसार क्लियोपैट्रा ने पहले मार्क अंटोनी की हत्या करवा दी और बाद में खुद भी जान दे दी |

कहा जाता है कि अंटोनी को लगा कि क्लियोपैट्रा मर चुकी है इसलिए उसने जान दे दी | वहीँ कुछ लोगों का कहना है कि क्लियोपैट्रा ने मार्क अंटोनी के सामने ही इजीप्टइन कोबरा से कटवाकर अपनी जान दे दी थी |

जिसके बाद अंटोनी ने भी अपनी जान दे दी |

क्लियोपैट्रा इतिहास में अपने सौंदर्य, रणनीति और अपने प्रेम संबंधों के चलते चर्चा में रही | फिर भी उसे समय के पुरुष प्रधान समाज में भी उसने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी |

 

 

Cleopatra Biography in Hindi Cleopatra Biography in Hindi Cleopatra Biography in Hindi Cleopatra history in Hindi Cleopatra history in Hindi Cleopatra history in Hindi Cleopatra videos in Hindi Cleopatra kon hai in Hindi Cleopatra videos in Hindi Cleopatra kon hai in Hindi Cleopatra videos in Hindi Cleopatra kon hai in Hindi Cleopatra videos in Hindi Cleopatra kon hai in Hindi