Magnolia Flower – आज हम एक ऐसे फूल के बारे में जानेगे, जिसे पेड़ पर लगे हुए पहचानना बहुत मुश्किल होता है। इस फूल का नाम मैगनोलिया का फूल है। (Magnolia Flower in Hindi) मैगनोलिया का फूल और पेड़ दोनों ही बहुत शानदार होते है।  इन फूलों को प्राचीन कल से ही पौराणिक माना गया है। इसके अलावा मैगनोलिया के फूल को Sampangi Flower भी कहते है।  यह फूल पेड़ पर खिलता है। दक्षिण अमेरिका में सफेद मैगनोलिया फूल का बहुत महत्त्व है, इसलिए इसे दक्षिण अमेरिका में फूल का गुलदस्ता बनाकर दुल्हन को भी भेट किया जाता है। आइये जानते है, मैगनोलिया के फूल और पौधे Plant की जानकारी।

 

 

 

Magnolia Flower Information in Hindi मैगनोलिया फूल की जानकारी

You May Also Like!

मैगनोलिया के फूल को चंपा के नाम से भी जाना जाता है। यह फूल प्राचीन काल से ही हमारे बीच सुंदरता का प्रतिक रहा है। मैगनोलिया दक्षिण-पूर्वी एशिया के भारत, चीन तथा मलाया द्वीपसमूह में पाया जाता है।

यह फूल दक्षिण अमेरिका का मूल निवासी है। मैगनोलिया की खेती व्यावसायिक रूप से की जाती है, इसका उपयोग सजावटी फूलों के रूप में किया जाता है। पूरी दुनिया में इसकी लगभग 250 से अधिक प्रजातियां पायी आती है।

जिस समय यह फूल पेड़ पर खिलते है, तो ऐसे लगते है, जैसे की गुलाबी पक्षियों का एक समूह पेड़ पर बैठा है। मैगनोलिया के पेड़ की फूलों से लदी तस्वीर वास्तव में अद्भुत होती है।

यह फूल प्रजाति के अनुसार अलग अलग रंगो में पाया जाता है, जिनमे सफ़ेद, गुलाबी, पीला और नरगी मुख्य है। यह फूल खूबसूरत होने के अल्वा बहुत सुगन्धित भी होते है। इन फूलों पर लगभग 7 से 10 पंखुड़ियां होती है। इन पंखुड़ियों का आकर भी प्रजाति के अनुसार अलग होता है।

Magnolia Flower Meaning in Hindi

मैगनोलिया का फूल स्त्री की सुंदरता के लिए प्रतिनिधित्व करता है, जिसका अर्थ है, की वह स्त्री इस फूल की तरह सुन्दर है। इसके अलावा यह प्राकृतिक सुंदरता, और लम्बी उम्र का भी प्रतिक है। इसका शादियों में शुद्धता और गरिमा के प्रतिनिधित्व के लिए भी किया जाता है, इसके लिए सफ़ेद मैगनोलिया के फूलों का गुलदस्ता भेट किया जाता है। इसका नाम 17 वीं शताब्दी के फ्रांसीसी वनस्पतिशास्त्री पियरे मैग्नोल के सम्मान में “मैगनोलिया” रखा गया था।

Magnolia Flower Color Meaning in Hindi

मैगनोलिया फूल की जानकारी Magnolia Flower Information in Hindi 

मैगनोलिया के फूल को चंपा के नाम से भी जाना जाता है। यह फूल प्राचीन काल से ही हमारे बीच सुंदरता का प्रतिक रहा है। मैगनोलिया दक्षिण-पूर्वी एशिया के भारत, चीन तथा मलाया द्वीपसमूह में पाया जाता है। यह फूल दक्षिण अमेरिका का मूल निवासी है।

मैगनोलिया की खेती व्यावसायिक रूप से की जाती है, इसका उपयोग सजावटी फूलों के रूप में किया जाता है। पूरी दुनिया में इसकी लगभग 250 से अधिक प्रजातियां पायी आती है। जिस समय यह फूल पेड़ पर खिलते है, तो ऐसे लगते है, जैसे की गुलाबी पक्षियों का एक समूह पेड़ पर बैठा है।

मैगनोलिया के पेड़ की फूलों से लदी तस्वीर वास्तव में अद्भुत होती है। यह फूल प्रजाति के अनुसार अलग अलग रंगो में पाया जाता है, जिनमे सफ़ेद, गुलाबी, पीला और नरगी मुख्य है। यह फूल खूबसूरत होने के अल्वा बहुत सुगन्धित भी होते है। इन फूलों पर लगभग 7 से 10 पंखुड़ियां होती है। इन पंखुड़ियों का आकर भी प्रजाति के अनुसार अलग होता है।

मैगनोलिया पेड़ की जानकारी Magnolia Tree in Hindi

मैगनोलिया का पेड़ सुगन्धयुक्त होता है। इसके फूलों से एक मीठी सुगंध आती है। इन पेड़ो का आकर लगभग 10 से 12 मीटर तक होता है, और यह 15 से 18 मीटर के व्यास में फैलते है। मैगनोलिया के पेड़ और छोटे पौधे आसानी से सड़को के किनारे या बगीचों में नजर आ जाते है। यह पेड़ झाड़ीदार होते है।

इस पेड़ को पूरी तरह बढ़ने में लगभग दस साल तक का समय लग जाता है। लेकिन इस पेड़ की शुरुआत से अच्छी देखभाल और कटाई, छटाई की जाए तो यह बहुत जल्दी बड़े हो जाते है। मैगनोलिया के पेड़ का जीवन काल कितना होता है? मैगनोलिया का पेड़ अगर अच्छी मिटटी में लगाया जाए, तो यह लगभग 100 साल से ज्यादा दिन तक जीवित रह सकता है।

मैगनोलिया फूल के रंगो का मतलब Magnolia Flower Color Meaning in Hindi

कई फूल अलग अलग रंगो में आते है, जिनके प्रतीक रंग का अलग अर्थ होता है। जैसे की गुलाब के फूल के रंगो का मतलब या और भी कई फूल। इसी तरह से मैगनोलिया के फूल का भी अपना अलग अर्थ है। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने जाते है, जिससे की आप प्यार करते है, तो उन्हें रंगो के अनुसार फूल गिफ्ट करें। इससे सामने वाले व्यक्ति को आपकी गहरी भावनाओ को समझने में मदद मिलती है। आइये जानते है।

सफेद मैगनोलिया

सफ़ेद मैगनोलिया का फूल मासूमियत, पवित्रता, और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। इस फूल को उन लोगो को भेट किया जाता है, जिससे आप प्यार करते है, या फिर दया का सन्देश देना चाहते है। यह आपके जीवन की यादों को मजबूत करता है।

बैंगनी मैगनोलिया

बैंगनी रंग का मैगनोलिया वफादारी, भावना का प्रतिक होता है। इस फूल को आप किसी भी व्यक्ति को उपहार के रूप में दे सकते है।

पीला मैगनोलिया

पीले रंग के मैगनोलिया के फूल दोस्ती और खुसी का प्रतिक होते है। इन फूलों का गुलदस्ता आप अपने ऐसे दोस्त को भेंट कर सकते है, जिससे आप सबसे ज्यादा चाहते है। इससे उसे प्यार और स्नेह का करने का एहसास होता है।

लाल मैगनोलिया

लाल मैगनोलिया का फूल प्यार, रोमांस, और जूनून का प्रतिक है। लाल रंग के फूल प्रत्येक व्यक्ति का ध्यान आकर्षित करते है। लाल रंग के फूल हमेशा से एक मजबूत रिश्ते का प्रतिक रहे है।

गुलाबी मैगनोलिया

गुलाबी रंग का मैगनोलिया प्यार और स्त्रीत्व का प्रतिक होता है। यह फूल आपके प्यार करने के स्नेह को दर्शाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Magnolia Flower Information in Hindi

Uses of Magnolia in Hindi

  • मैगनोलिया के फूल और छाल में कई ऐसे तत्व पाए जाते है, जो की मानव शरीर के मसूड़ो के लिए फायदेमंद होते है। यह मसूड़ो में होने वाली समस्यांओ के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • चीनी परम्पराओं के अनुसार मैगनोलिया से बनी आयुर्वेदिक ओषधियाँ खांसी और कफ की समस्यांओ को दूर करने में फायदेमंद होती है।
  • मैगनोलिया त्वचा सम्बन्धी रोगो के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • मैगनोलिया पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी फायदा करता है।

Magnolia Flower FAQ

मैगनोलिया का फूल कितने दिन तक ताज़ा रह सकता है?

यह फूल पौधे से तोड़ने के बाद बहुत नाजुक हो जाते है, अगर आप इन्हे संभल का या सावधानी से उठाते है। और एक ऐसी जगह पर रखते है, जहाँ का तापमान नियंत्रित हो, तो ऐसे में यह फूल लगभग सात से नौ दिन तक ताज़ा रह सकते है।

मैगनोलिया के फूल कहां उगते हैं?

मैगनोलिया के फूल ज्यादातर पूर्वी उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पूर्वी एशिया, मध्य अमेरिका, और कैरिबियन के शीतोष्ण, उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में उगते है। इसकी लगभग 250 से अधिक प्रजातियां पायी जाती है। लेकिन वर्तमान में यह दुनिया के सभी देशो में उगाये जाते है।

एक वर्ष में कितनी बार मैगनोलिया के पेड़ पर फूल खिलते है?

मैगनोलिया के पेड़ पर फूल गर्मियों के अंत से लेकर सर्दियों तक खिलते है। इसके अलावा स्टार मैगनोलिया प्रजाति में फूल अप्रेल के अंत से मार्च के अंत तक खिलते है, यह गर्म मौसम में ज्यादा खिलते है। मई और जून के महीनो में दक्षिणी मैगनोलिया को भी खिलता हुआ देखा जा सकता है, इन फूलों की पंखुड़िया चौड़ी और कप की तरह खुली होती है।

क्या मैगनोलिया को उगाना आसान है?

मैगनोलिया की आसानी से उगने वाली दो प्रजातियां मानी जाती है, जिनमे विंटर ब्लूमिंग मैगनोलियास, स्प्रिंग ब्लूमिंग मैगनोलियास शामिल है। इन पेड़ो का रखरखाव बहुत कम होता है।

क्या मैगनोलिया के पेड़ों को बहुत अधिक पानी की आवश्यकता होती है?

मैगनोलिया के पेड़ को शुरूआती दिनों में सफ्ताह में दो बार पानी की आवश्यकता होती है। अगर पेड़ रेतीली मिटटी में लगाया गया है, तो उसे कम मात्रा में नियमित रूप से पानी देना चाहिए। अगर वह किसी अन्य मिटटी में है, तो ऐसे में सफ्ताह में एक बार पानी की आवश्यकता होती है।

क्या मैगनोलिया के पेड़ पालतू जानवरो के लिए ज़हरीला हैं?

मैगनोलिया का पेड़ तकनिकी रूप से पालतू जानवरो जैसे कुत्तो, बिल्ली, और अन्य के लिए ज़हरीला नहीं है। लेकिन अगर इस पेड़ के किसी भी हिस्से को ज्यादा मात्रा में खाया जाए, तो इससे समस्यां हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here