आजकल आप PVC Aadhaar Card का नाम काफी सुन रहे होंगे। क्योंकि UIDAI ने आधार कार्ड की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक नया वर्जन लॉन्च किया है, जिसे ‘पीवीसी आधार कार्ड’ का नाम दिया गया है। लेकिन सवाल यह है कि PVC Aadhaar कार्ड में ऐसा क्या है, जो पिछले वर्जन्स में नहीं था? और इसे सबसे Advanced और Secure आधार कार्ड क्यों कहा जा रहा है? आखिर इसमें कौन-कौनसे Security Features का इस्तेमाल किया गया है? और उन्हें कैसे Use करें? साथ ही PVC Aadhaar Card को घर बैठे Online Order कैसे करें? आइए, विस्तार से जानते हैं?(PVC Aadhaar Card क्या है in Hindi) 

 

 

 

You May Also Like!

 

 

 

PVC Aadhaar Card क्या है?

दरअसल अब तक Aadhaar Card को कागज पर Print किया जाता था। इसीलिए यह ज्यादा टिकाऊ नहीं होता था। इसके अलावा Aadhar Card Cloning और Duplicacy भी एक बड़ी समस्या थी, जिसका समाधान बहुत जरूरी था। इसीलिए UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने एक ऐसे Aadhaar Card के बारे में सोचा, जो न सिर्फ Advaced Security Features से लैस हो। बल्कि टिकाऊ भी हो। साथ ही जिसे कॉपी करना आसान न हो।

 

 

 

 

 

नतीजतन PVC Aadhaar Card का आईडिया सामने आया। यह दरअसल एक ऐसा आधार कार्ड है, जो अब तक का सबसे मजबूत, Advanced और Secure आधार कार्ड है। यह कागज की बजाय PVC (Plastic) की शीट पर प्रिंट किया जाता है। यानि कि उस प्लास्टिक शीट पर, जिस पर Credit Card, Debit Card और PAN Card वगैरह प्रिंट किए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कई सारे Advanced Security Features भी शामिल किए हैं। आइए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

PVC Aadhaar Security Features

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि Aadhaar Card को UIDAI (Unique Identification Authority of India) द्वारा मैनेज किया जाता है। और Aadhar Card की सुरक्षा का जिम्मा भी UIDAI के पास ही है। इसीलिए पीवीसी आधार कार्ड में UIDAI ने कुछ ऐसे सुरक्षा फीचर्स जोड़े हैं, जो पुराने आधार कार्ड में नहीं थे। इन सुरक्षा फीचर्स के बारे में जानने से पहले यह चित्र देखिए।

PVC Aadhaar Card क्या है in Hindi
Aadhaar PVC Card Security Features

इस चित्र आप PVC Aadhaar Card के Sample को देख सकते हैं। जो काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। दरअसल इसमें कई सारी नई चीजें नजर आ रही हैं। जैसे कि Front में दायीं तरफ सबसे उपर ही उपर Embossed Aadhaar Logo, फिर उसके नीचे Ghost Image और उसके नीचे 3D Hologram नजर आ रहा है। वहीं बैकग्राउंड में Guilloche Pattern नजर आ रहा है। जबकि Back Side में एक बड़ा-सा QR Code दिखाई दे रहा है, जो ऑफलाइन वेरिफिकेशन को आसान बनाता है। इसके अलावा दोनों तरफ आधार कार्ड के Issue होने और Print करने की तारीख छपी है।

PVC Aadhaar Card की विशेषताऐं

आपको बताना चाहूँगा कि PVC Aadhaar Card पूरी तरह Weather-proof है। यानि कि इस पर मौसम का कोई असर नहीं होता। यह काफी मजबूत और टिकाऊ (Durable) है। साथ ही इसे Carry करना भी काफी आसान है। क्योंकि इसका साईज Credit/Debit Card के बराबर है। साथ ही इसकी Print Quality काफी शानदार है।

हालांकि PVC Aadhaar Card प्लास्टिक से बना है। लेकिन फिर भी इस पर Lamination किया गया है। ताकि पानी का कोई असर न हो। कुल मिलाकर PVC Aadhaar Card पूरी तरह सुरक्षित और Durable है। साथ ही इसे Clone करना बहुत मुश्किल है।

 

 

 

 

Order PVC Aadhaar Card

दरअसल PVC Aadhaar Card को आप घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। यह आपके घर पर पहुंच जाएगा। लेकिन सवाल यह कि Online Order करने का तरीका क्या है? आइए, स्टेप-बाई-स्टेप जानते हैं।

स्टेप-1. सबसे पहले अपने Browser में UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.uidai.gov.in) ओपन कीजिए। और My Aadhaar टैब में मौजूद Order Aadhaar PVC Card के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। जैसा कि नीचे स्क्रनशॉट में दिखाया गया है।

PVC Aadhaar Card क्या है in Hindi
Order Aadhaar PVC Card

स्टेप-2. अब आपके सामने एक ऐसा पेज हो जाएगा, जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है। यहाँ अपना Aadhaar Number एंटर करके Security Code (CAPTCHA) एंटर कीजिए और Send OTP के बटन पर क्लिक कर दीजिए। अगर आपका Mobile Number आधार से लिंक नहीं है, तो My Mobile number is not registered के ऑप्शन को टिक कीजिए और Send TOTP पर क्लिक कीजिए।

PVC Aadhaar Card क्या है in Hindi
Enter Your Aadhaar Number

स्टेप-3. अब आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसमें आपका OTP/TOTP कोड होगा। इस कोड को नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाए अनुसार एंटर कीजिए और Submit के बटन पर क्लिक कर दीजिए।

PVC Aadhaar Card क्या है in Hindi
Enter Your OTP/TOPT Code

स्टेप-4. अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जहाँ आपको अपनी Aadhar Card संबंधी Details देखने को मिलेंगी। आपको सारी डिटेल्स पढ़कर Verify करनी हैं। और Make Payment के बटन पर क्लिक करना है।

Make Payment

स्टेप-5. अब आप UIDAI के Payment Page पर पहुंच जाऐंगे। जहाँ आपको Credit/Debit Card, Net Banking और UPI के जरिए Payment करने का ऑप्शन मिलेगा। आप इनमें से अपना मनपसंद Payment Option चुन सकते हैं। दरअसल आपको ₹50/- का भुगतान करना है।

जैसे ही आपका Payment Successful होगा, आपको इसकी Receipt मिल जाएगी, जिसे आपको Download करके रखना है। क्योंकि इसमें Payment Details के साथ-साथ एक SRN (Service Request Number) भी होगा। जिसकी मदद से आप अपने PVC Aadhaar Card को Track कर सकते हैं।

 

 

 

 

Cheak PVC Aadhaar Card Status

वैसे तो Apply करने के बाद 5 दिन के अंदर आपका आधार कार्ड आपके घर पहुंच जाएगा। क्योंकि Speed Post से भेजा जाएगा, इसलिए ज्यादा समय नहीं लगेगा। लेकिन फिर भी अगर आप चाहें, तो कभी अपने PVC Aadhaar Card को Track कर सकते हैं। और पता लगा सकते हैं कि Latest Status क्या है? यह बहुत आसान है।

इसके लिए UIDAI की वेबसाइट पर जाइए। और My Aadhaar टैब में मौजूद Cheak Aadhaar PVC Card Status के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। जैसे ही आप क्लिक करेंगे, एक नया पेज ओपन होगा। जहाँ आपसे Service Request Number (SRN) और Aadhaar Number मांगा जाएगा। ये दोनों चीजें भरकर Catpcha Code भरिए और Submit बटन पर क्लिक कीजिए। और… लो जी! आपके PVC Aadhaar Card का लेटेस्ट Status आपके सामने है।

Is PVC Aadhar Card Compulsory?

इस तरह आप घर बैठे अपना PVC Aadhar Card Order कर सकते हैं। और उसका Latest Status पता कर सकते हैं। लेकिन एक सवाल अभी भी बाकी है। सवाल यह है कि क्या PVC Aadhar Card Compulsory (अनिवार्य) है? जवाब है – नहीं। अभी तक PVC Aadhar Card को अनिवार्य नहीं किया गया है। यह दरअसल आधार कार्ड का Latest Version है। और पिछले सभी Versions के मुकाबले ज्यादा Advanced और Secure है। लेकिन अनिवार्य नहीं है।

Summary

PVC Aadhaar Card पूरी तरह वैकल्पिक है। यानि कि यह आपकी इच्छा पर निर्भर है कि आप इसे Order करना चाहते हैं या नहीं? अगर आप अपना मौजूदा Aadhaar Card ही यूज करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। कोई दिक्कत नहीं है। आपको बताना चाहूँगा कि आज तक Aadhar Card के जितने भी Versions आए हैं, वे सब के सब वैध हैं।

उम्मीद करता हूँ इस आर्टिकल के जरिए आपको PVC Aadhar Card Kya Hai? और इसे घर बैठे कैसे ऑर्डर करें? इस संबंध में उपयोगी जानकारी मिली होगी। अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे Like और Share कीजिए। और ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए ‘टेकसेवी डॉट कॉम’ को Subscribe कर लीजिए। ताकि जब भी हम कोई नया आर्टिकल पब्लिश करें, आपको उसका Notification मिल जाए।

 

 

 

 

 

 

PVC Aadhar Card : FAQs

प्रश्न-1. पीवीसी आधार कार्ड क्या है?

उत्तर: पीवीसी आधार कार्ड एक Advanced और Secure आधार कार्ड है, जो कागज की बजाय PVC (Plastic) की शीट पर प्रिंट किया जाता है। यह वही प्लास्टिक शीट होती है, जिस पर Credit Card, Debit Card और PAN Card वगैरह प्रिंट किए जाते हैं।

प्रश्न-2. पीवीसी आधार कार्ड की क्या-क्या विशेषताऐं है?

उत्तर: पीवीसी आधार कार्ड की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह एक Weather-Proof Aadhaar Card है। यानि कि इस पर किसी भी मौसम (सर्दी, गर्मी, वर्षा) का असर नहीं होता। क्योंकि यह High Quality Plastic से बना है। और इसके उपर लेमिनेशन की एक परत चढ़ाई है। इसीलिए यह एक मजबूत व टिकाऊ आधार कार्ड है। साथ ही यह कई Advanced Security Features के साथ आता है। इसीलिए इसकी Cloning करना काफी मुश्किल है।

प्रश्न-3. पीवीसी आधार कार्ड में कौन-कौनसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए है?

उत्तर: पीवीसी आधार कार्ड में कई सारे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। जैसे कि इसके Front में Embossed Aadhaar Logo, Ghost Image और 3D Hologram दिया गया है। वहीं बैकग्राउंड में Guilloche Pattern दिया गया है। जबकि Back Side में एक बड़ा-सा QR Code दिया गया है, जो Offline Aadhaar Verification को आसान बनाता है।

प्रश्न-4. पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाऐं?

उत्तर: बहुत आसान है! आप UIDAI (Unique Identification Authority of India) की वेबसाइट पर जाकर अपना पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। 5 से 7 दिन में आपका PVC Aadhaar Card बनकर आपके घर पहुंच जाएगा?

प्रश्न-5. घर बैठे पीवीसी आधार कार्ड कैसे ऑर्डर करें?

उत्तर: बहुत आसान है। सबसे पहले UIDAI Portal पर जाइए। और My Aadhaar टैब में मौजूद Aadhaar PVC Card के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। उसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नम्बर व Captcha Code एंटर करके Send OTP पर क्लिक कीजिए। उसके बाद OTP दर्ज कीजिए और Payment कर दीजिए। बस! आपका पीवीसी आधार कार्ड आपके घर पहुंच जाएगा।

प्रश्न-6. पीवीसी आधार कार्ड बनवाने के कितने पैसे लगते हैं? पीवीसी आधार कार्ड की फीस क्या है?

उत्तर: पीवीसी आधार कार्ड की फीस मात्र 50 रूपये है, जो आपको Online Pay करनी पड़ती है।

प्रश्न-7. क्या पीवीसी आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य है?

उत्तर: नहीं! पीवीसी आधार कार्ड बनवाना पूरी तरह ऐच्छिक है। यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है कि आप इसे बनवाना चाहते हैं या नहीं।

 

 

 

PVC Aadhaar Card download kaise kare PVC Aadhaar Card update PVC Aadhaar Card update kaise kare PVC Aadhaar Card kya hai PVC Aadhaar Card download kaise kare PVC Aadhaar Card update PVC Aadhaar Card update kaise kare PVC Aadhaar Card kya hai PVC Aadhaar Card download kaise kare PVC Aadhaar Card update PVC Aadhaar Card update kaise kare PVC Aadhaar Card kya hai PVC Aadhaar Card download kaise kare PVC Aadhaar Card update PVC Aadhaar Card update kaise kare PVC Aadhaar Card kya hai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here